कानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में एक अक्तूबर से इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कानपुर पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के यूथ और सब जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं दम दिखाएंगे।
एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि यूथ वर्ग में कक्षा छह से आठ, सब जूनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों का पंजीकरण और वजन सुबह साढ़े सात बजे से होगा। विद्यालय के प्रिंसिपल से प्रमाणित पत्र और स्कूल आईडी कार्ड अनिवार्य रहेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी अनिल कुशवाहा से 9336658975 और सौरभ राजपूत से 9389882076 पर संपर्क कर सकते हैं।