फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अनुसूचित जाति की युवती की हत्या, लाश को प्रेमी ने पानी भरे गड्ढे में छिपाया; शादी का झांसा दे 60 हजार ऐंठे

Mon, 02 Mar 2026 12:34 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

फतेहपुर में युवक ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव खेत में पानी भरे गड्ढे में छिपा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के हुसैनगंज में दुपट्टे से प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या के बाद शव खेत में फेंककर प्रेमी भाग निकला। हत्या से पहले दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती (18) का करीब दो वर्ष से हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह कुर्मिन का पुरवा के कोमल पटेल से प्रेम प्रसंग था। युवती की युवक के पड़ोसी गांव में रिश्तेदारी है। जहां युवती के आने-जाने के दौरान एक-दूसरे से संपर्क हो गया था। 

दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बातचीत होती थी। इधर, कुछ समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। युवती ने 23 फरवरी को महिला थाने में कोमल के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया कि उसे कोमल ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उससे 60 हजार रुपये भी ले लिए। उसने रुपये नकद व ऑनलाइन कोमल को दिए। बाहर कमाने वाले भाई रुपये उसके खाते में भेजते थे। घरवालों की जरूरत पर उसने रुपये कोमल से मांगे थे। उसने रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक से फोन पर बातचीत की थी
साथ ही उसे जातिसूचक शब्द बोले और शादी से इन्कार कर दिया। महिला थानाध्यक्ष संगीता के मुताबिक पुलिस ने युवक से फोन पर बातचीत की थी। फोन पर युवक ने पुलिस को बाहर होने की बात कही। लौटने के बाद युवती शादी करने की बात कही थी। इसके बाद दोबारा युवती थाने नहीं आई।

 

पुलिस ने शव को बाहर निकाला
इधर, युवती शनिवार रात घर से गायब हो गई। गांव से दो किलोमीटर बिलंदा हाईवे किनारे मकनपुर गांव स्थित राजकरन के खेत में रविवार दोपहर 11 बजे युवती का शव देखा गया। मिट्टी खुदाई के बाद गहरा गड्ढा हो गया। गड्ढे में पानी भी भरा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
 

गले में दुपट्टा कसा था। चेहरे व शरीर पर अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। सीओ प्रमोद शुक्ला और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पिता ने बेटी की हत्या कर शव गायब करने की पुलिस को तहरीर दी। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि कोमल पटेल व अन्य के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती की प्रेमी से शादी और लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद दुष्कर्म की पुष्टि होगी तो दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें