फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में एसबीएस और आरवीएस एकेडमी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में शनिवार को एसबीएस एकेडमी और आरवीएस एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में एसबीएस एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में छह विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम के लिए अथर्व और आर्यन यादव ने 45-45 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कामर्शियल एकेडमी 35 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन



दूसरे मैच में राहुल सप्रू मैदान पर केडीएमए एकेडमी ने 31.3 ओवर में 161 रन बनाए। जवाब में आरवीएस एकेडमी ने 26.1 ओवर में 164 रन बनाकर मैच जीत लिया। आरवीएस एकेडमी की जीत में उत्कर्ष द्विवेदी ने 78 और कृष्ण यादव ने 76 रन की पारियां खेलीं। पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच एसबीएस एकेडमी के आर्यन यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया, जबकि दूसरे मैच में आरवीएस एकेडमी के हर्षवर्धन सिंह को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें