वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करते हुए डीजीएम
- फोटो : अमर उजाला
देश के अग्रणी और सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सर्वोपरि और ग्राहक देवो भव के मूल मंत्र को अपनी कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण घटक मानता है।भारतीय स्टेट बैंक के कानपुर अंचल ने इस दिशा में अपनी महत्वपूर्ण पहल 'अभिवादन से अभिनंदन तक' के अंतर्गत 10 जिलों की अपनी सभी शाखाओं के लगभग 1000 वरिष्ठ व बुजुर्गों का उनके घर जाकर सम्मान किया।
इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए उप महाप्रबंधक नीलेश द्विवेदी ने बताया कि बैंक की शाखा में आने वाले अपने सभी सम्मानित ग्राहकों का स्नेहपूर्ण अभिवादन करते हुए और संतुष्टिजनक सेवा प्रदान कर उन्हें अभिनंदन का भाव महसूस कराना ही इस पहल का लक्ष्य है। इस पहल के माध्यम से बैंक कर्मियों व ग्राहकों के बीच सम्मान, स्नेह और तत्पर सेवा से पारस्परिक विश्वास और प्रगाढ़ होगा।