कई हीरोइनों के साथ मिली आरोपी राजेश यादव व उसके बेटे की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया नेपाल से सट्टे की रकम बटोरने आया राजेश यादव उर्फ राजा का बॉलीवुड से गहरा कनेक्शन मिला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि नेपाल के कसीनों में सजने वाली महफिलों में बॉलीवुड एक्ट्रेस को राजेश ही बुलवाता था।
सट्टा और शराब की महफिल में नेपाल और भारत के बड़े कारोबारी व शातिर अपराधी शामिल होते थे। इस साल राजेश ने पचास करोड़ का सट्टा खिलवाया है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि अकेले आईपीएल में राजेश ने नेपाल में बैठकर 10 करोड़ का सट्टा खिलवाया था।
वही रकम वह वसूलने आया था। पुलिस की जांच में उसके मोबाइल व सोशल मीडिया एकाउंट से तमाम फोटोग्राफ मिले हैं। इसमें बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ फोटो हैं। एसपी के मुताबिक आरोपी नेपाल के कसीनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्रोग्राम कराता था।
एक तरफ सट्टा चलता था तो दूसरी तरफ बॉलीवुड नाइट। पुलिस अब आरोपी की कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट आदि के जरिये बड़े कारोबारियों के साथ बॉलीवुड कनेक्शन की तलाश कर रही है। आशंका है कि सट्टे या नशे के कारोबार से बॉलीवुड कनेक्शन हो सकता है।