फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी, कांग्रेस-सपा गुंडों की सरकारः सतीश मिश्रा

Mon, 13 Feb 2017 10:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हमीरपुर राठ में सभा के दौरान सतीश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव/राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने हमीरपुर राठ में बसपा की चुनावी जनसभा में कहा कि सपा ने विकास के नाम पर बुंदेलखंड को नकार दिया है। सपा सरकार में 500 से भी अधिक दंगे हुए हैं। जबकि बसपा सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए। कहा कि भाजपा और सपा दंगे कराती है। ये दोनों पार्टियां एक सिक्के के दो पहलू हैं। उनकी सरकार मेें गुंडों की जगह जेल में थी। लेकिन इस सरकार में गुंडे, माफिया खुलेआम घूम रहे हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने सपा को आडे़ हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस कहती थी कि सपा माफियाओं की सरकार है। आज उसी से मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। 90 दिन में काला धन लाने की बात कहने वाली भाजपा की सरकार आज तक कुछ नहीं ला सकी। बोले जो पार्टी भगवान राम की नहीं हुई वो किसकी होगी। इस मौके पर प्रत्याशी अनिल अहिरवार, प्रत्याशी संजय दीक्षित, प्रताप जराखर, मइयादीन साहू, फरीद और जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार आदि लोग रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें