शिवली (कानपुर देहात)। पंपिग सेट के इंजन में साड़ी फंसने से धान की बेड़ की सिंचाई करने गई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कोतवाली शिवली के गांव खखरा तातमऊ निवासी श्यामसुंदर किसान है। उसकी पत्नी मालती (30) मंगलवार की शाम पंपिंग सेट से धान की बेड़ की सिंचाई कर रही थी। इसी बीच पंपिंग सेट के इंजन में डीजल देखने पहुंच गई।
इस दौरान अचानक उसकी साड़ी इंजन के पट्टे में फंस गई, जिससे वह घायल हो गई। जानकारी पर आसपास के किसान पहुंचे और उसके पति को जानकारी दी। पति उसे एंबुलेंस से शिवली सीएचसी ले गया।
वहां डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। मैथा चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद