फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: छत पर रेलिंग से साड़ी बांधकर खेल रहा था छात्र, गले में फंदा कसने से चली गई जान

Thu, 21 Mar 2024 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में गले में साड़ी का फंदा कसने से छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
तनुज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ में छत की रेलिंग से साड़ी बांध कर खेल रहे मासूम बालक के गले में साड़ी का फंदा कस गया। जानकारी होने पर परिजन सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी धरम सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम बड़ा बेटा तनुज (12) छठवीं का छात्र था। गुरुवार सुबह वह छत पर अकेला खेल रहा था।

विज्ञापन


बताया कि रेलिंग पर साड़ी बांध कर उसे खींच रहा था। तभी साड़ी का फंदा उसके गले में फंसने से अचेत होकर गिर गया। जब परिजनों की नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। फंदे से अलग कर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर डीएस वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। छात्र अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। पिता धरम सिंह खेती करते हैं। बताया कि दो बेटे हैं, जिनमें मृतक बड़ा था। वहीं, छोटा बेटा अनुज (4) है। कोतवाली के एसआई हरे कृष्णा यादव ने कहा कि सूचना पर सीएचसी पहुंचे थे। शव का पंचनामा भरवाया गया है। बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें