फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarayu River Accident: स्नान करने गए छह दोस्तों में तीन डूबे, परिजनों में मचा कोहराम, अयोध्या के लिए रवाना

Sun, 10 Mar 2024 03:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर से अयोध्या में सरयू स्नान करने गए छह दोस्तों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन सभी अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन
Sarayu River Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा क्षेत्र से अयोध्या में सरयू स्नान करने गए 6 दोस्तों में 3 की रविवार सुबह डूबने से मौत हो गई। घर पर सूचना पहुंची, तो परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन अयोध्या के लिए निकल गए। बर्रा क्षेत्र के आई ब्लॉक निवासी आपस में दोस्त तनिष्क पाल(17), शुभम मिश्र उर्फ रवि (19), हर्षित अवस्थी (17), अध्यन सिंह उर्फ प्रांसू सिंह चौहान(16), कृष्णा सहगल(17), अमन शर्मा (19) शनिवार सुबह करीब नौ बजे अयोध्या के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमन की मां ऊषा ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े नौ बजे बेटे का फोन आया और बताया कि रवि नहाने के दौरान डूब गया। उसके बचाने गए प्रांसू व हर्षित का भी कुछ पता नहीं चल रहा है। ये सुनते ही उन्होंने सभी के परिवारों में सूचना दी, तो इलाके में सनसनी फैल गई। बर्रा इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तीन के डूबने की सूचना मिली है। परिजन अयोध्या के लिए निकल गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें