फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हॉकी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश हॉकी संघ की ओर से ग्रीनपार्क स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आयोजित मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंद्रमोहन रोहतगी ने किया, जबकि मैच का शुभारंभ सजीव पाठक ने कराया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने कैंट बोर्ड स्कूल को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर ने डीपीएस कल्याणपुर को 2-1 से हराया। फाइनल मैच में सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर ने पूर्णचंद्र विद्या निकेतन को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया।

मौके पर आयोजन समिति के सदस्य राजेंद्र वर्मा, व्योम गौतम, आतिफ हुसैन, संजय भारती, आमिर आलम, संतोष कुमार, मनीषा शुक्ला, सऊद अली, मनोज केसखानी, सुभाष तोमर, उपेंद्र यादव, राकेश भरद्वाज, धीरेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें