फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 14 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रामादेवी स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार को प्रथम पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से 120 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन 14 खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


पहले दिन वुमेंस पैरा स्टैंडिंग में महाराष्ट्र की दीपाली अप्पा, तन्वी निलेश, उत्तर प्रदेश की भावना और चेष्टा बिष्ट ने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा वुमेन व्हीलचेयर वर्ग में मध्य प्रदेश से विशाखा प्रसार, उत्तर प्रदेश से अमिता कश्यप, दरक्षा प्रवीन व सोनी गुप्ता और मेंस व्हीलचेयर में दिल्ली से प्रमोद कुमार, उत्तर प्रदेश से मनोज कुमार गुप्ता और महेश प्रताप, मध्य प्रदेश से मनोज धाकड़, महाराष्ट्र से महेश तरपटे, जम्मू-कश्मीर से प्रीतिपाल सिंह ने अपने मुकाबले जीत क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आयोजन को कानपुर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उद्घाटन समारोह का आकर्षण 20 दिव्यांग मॉडलों की ओर से प्रस्तुत फैशन शो रहा। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, इंद्र मोहन रोहतगी, आदर्श कुमार, रोहित और राहुल, शिखा शुक्ला, डॉ. सिद्धांशु राय, डॉ. इकबाल कासिम और साइबर एक्सपर्ट शिवम मालवीय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें