फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: राज्य युवा उत्सव की पहली बार मेजबानी करेगा कानपुर, 29 से 31 अगस्त तक होंगे कार्यक्रम

Sat, 27 Aug 2022 11:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवा कल्याण विभाग की ओर से 29 से 31 अगस्त तक राज्य युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार कानपुर उत्सव की मेजबानी करेगा, जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
युवा उत्सव (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के संयोजन से जिले में पहली बार राज्य युवा उत्सव का आयोजन 29 से 31 अगस्त के बीच हो रहा है। इसमें प्रदेश भर के अलग-अलग मंडलों के 450 कलाकारों को मंच मिलेगा, जो अलग-अलग विधा में अपना हुनर दिखाएंगे।

विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुधीर कुमार ने बताया कि तैयारी पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य युवा उत्सव की मेजबानी इस बार शहर को मिली है।
इसमें आजादी के अमृत महोत्सव की थीम पर कार्यक्रम होंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़ी यादों की भी प्रस्तुति दी जाएगी। कानपुर, आगरा, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज व वाराणसी समेत अन्य मंडलों के प्रतिभागी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होंगे कार्यक्रम
  • 29 अगस्त : लोकनृत्य, कथक, लोकगीत, क्लासिकल वोकल (हिंदुस्तानी), क्लासिकल वोकल (कर्नाटक), तबला व बांसुरी वादन।
  • 30 अगस्त : भरतनाट्यम, ओडिशी, मणिपुरी, कुचिपुड़ी, एकांकी, सितार, गिटार, वीणा, हारमोनियम लाइट, मृदंगम
  • 31 अगस्त : समापन समारोह में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 21 जजों की टीम प्रतिभागियों का चयन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें