'महीने भीतर बन जागी तेरी साॅलिड बाॅडी रे' गाने पर जैसे ही जवां दिलाें की धड़कन अाैर मशहूर डांसर सपना चाैधरी ने ठुमके लगाना शुरु किया भीड़ बेकाबू हाे गई। सपना ने एक के बाद एक कई गानाें पर डाॅन्स किया पर जब सपना स्टेज छाेड़ जाने लगीं ताे उनके प्रशंसकाें से यह सहन नहीं हुअा अाैर उन्हाेंने बवाल शुुुरु कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सपना के प्राेग्राम में पुलिस ने चटकाईं लाठियां
कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में गायिका सपना चौधरी नाइट में रविवार रात जमकर हंगामा हुआ। बेरीकेडिंग तोड़ कर प्रशंसक अंदर घुसने लगे। कुर्सियां फेंकी जाने लगीं, बवाल बढ़ता देख बेकाबू प्रशंसकों पर पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। गुस्साए प्रशंसकों ने जमकर तोड़फोड़ की और कई चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
3 of 6
सपना के ठुमकाें के दिवाने हुए फैंस
सपना चौधरी ठीक रात 7:45 बजे 50 बाउंसरों के साथ मंच पर पहुंची। प्रशंसकों का आलम यह था कि उनकी एक झलक पाने को बेकाबू थे। भूरे रंग का सूट पहने सपना ने पहला गीत सालिड बॉडी पर डांस किया। प्रशंसकों ने सीटी और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने तेरी आंखों का काजल, बंदूक चलेगी आदि गीतों पर डांस किया।
4 of 6
सपना काे देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़
उधर, धीरे-धीरे प्रशंसकों की भीड़ पार्क में बढ़ती जा रही थी। करीब 8:35 पर आयोजकों ने कार्यक्रम बंद करने की घोषणा की तो प्रशंसक भड़क गए और तोड़फोड़ करने लगे। प्रशंसकों की ओर से पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां चलाईं तो प्रशंसकों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
5 of 6
सपना की एक झलक पाने के लिए बेताब हुए फैंस
बड़ी मुश्किल से पुलिस ने सपना चौधरी को मंच से निकालकर कार में बैठाकर होटल के लिए रवाना किया। करीब आधा घंटे बाद प्रशंसकों को खदेड़कर पार्क से बाहर किया गया। इस बारे में आयोजक आलोक उपाध्याय का कहना है कि प्रशंसकों ने एक कलाकार के साथ गलत व्यवहार किया है।
इससे कानपुर का नाम खराब हुआ है। सपना चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह बहुत आहत हुई हैं। इतना अच्छा कार्यक्रम चल रहा था पता नहीं प्रशंसकों को क्या हुआ कि वे तोड़फोड़ करने लगे। बहुत उम्मीद से कानपुर आई थीं पर दोबारा आने पर एक बार सोचना अवश्य पड़ेगा। जैसा सोचा था वैसा नहीं पाया शहर को।