फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की संजना को मिली 13 लाख की स्कॉलरशिप, इटली में करेंगी पीएचडी

Tue, 22 Oct 2019 01:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संजना तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के श्याम नगर निवासी संजना तिवारी को इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान ने पीएचडी करने के लिए स्कॉलरशिप दी है। संजना वहां तीन साल रहकर पढ़ाई करेंगी और समाजशास्त्र विषय से पीएचडी करेंगी। वह 22 अक्तूबर को इटली रवाना होंगी।
विज्ञापन


संजना को सालाना करीब 13 लाख की स्कॉलरशिप मिली है। इस स्कॉलरशिप के लिए विश्व भर से केवल छह लोगों का ही चयन हुआ है। डॉ. संजय तिवारी और डॉ. बबिता तिवारी की बेटी संजना ने सेंट मैरी कॉन्वेेंट स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की।
विज्ञापन

बाकी की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की। दिल्ली यूनिवर्सिटी में वह सांस्कृतिक सचिव रहीं और पं. बिरजू महाराज के सानिध्य में कथक की शिक्षा ली। समाजशास्त्र में परास्नातक की शिक्षा के लिए उनको रूस से पूर्ण स्कॉलरशिप मिली।

2017 में संजना सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी गईं। जुलाई 2019 में वह कोर्स पूरा कर शहर लौटी थीं। उनके शोधपत्रों को देखते हुए उनका चयन इस स्कॉलरशिप के लिए किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें