आपको यह जानकर शायद हैरानी होगी कि एक समाजसेवी भारतीय महिला ऐसी भी है जो विदेश में रहकर हिंदुस्तानियों की मदद करने में कभी संकोच नहीं करतीं। मूल रूप से कानपुर निवासी संहिता अग्निहोत्री पेशे से फाइनेंशियल एडवाइजर और एकाउंटेंट हैं। अमेरिका में संहिता गरीब महिलाओं को कम्प्यूटर की बेसिक नॉलेज, अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, बेरोजगारों को जॉब, घरेलू हिंसा से बचने के उपाय और तरह-तरह की अमेरिकी सरकार की सहायता दिलाती हैं। भारतीयों को किसी भी तरह की समस्या हो संहिता उनकी मदद जरूर करती हैं।
विज्ञापन
सरकार देने जा रही यूपीएनआरआई-2018 अवॉर्ड
2 of 4
संहिता अग्निहोत्री
संहिता अग्निहोत्री को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 22 फरवरी को यूपीएनआरआई अवार्ड 2018 में सम्मानित किया जा रहा है। विदेश में कानपुर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने की वजह से उन्हें यह पुरस्कार दिया जा रहा है। लखनऊ में आयोजित होने वाले यूपी इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन प्रवासी दिवस समारोह में 22 फरवरी को कानपुर की संहिता अग्निहोत्री और फर्रुखाबाद निवासी डॉ. अंकित सरीन को सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों के अलावा 8 और लोगों को यूपी प्रवासी भारतीय रत्न अवार्ड-2018 (यूपीएनआरआई अवार्ड) दिया जाना है। एनआरआई विभाग ने ऑनलाइन आवेदन पत्रों में से 16 नामों को शार्टलिस्ट कर 10 लोगों को सम्मानित करने के लिए चयनित करने का प्रस्ताव शासन से किया था। शासन ने शार्टलिस्ट नामों में से पुरस्कृत होने वालों का नाम फाइनल कर सम्मानित लोगों को सूचित करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
26 साल से अमेरिका में परिवार के साथ रह रहीं संहिता
3 of 4
संहिता अग्निहोत्री
संहिता अग्निहोत्री 18 मई 1992 को अमेरिका के शिकागो शहर में रहने गई थीं। शिकागो में ही वह अपने पति अजय अग्निहोत्री, बेटी इना और बेटे कुश अग्निहोत्री के साथ रहती हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में संहिता ने बताया कि उन्हें अपना कानपुर शहर बहुत अच्छा लगता है। वह साल में तीन बार कानपुर आर्य नगर स्थित अपने घर में जरूर आती हैं। अमेरिका में गरीबों को कम्प्यूटर और अंग्रेजी सिखाने के अलावा संहिता वहां रह रहे लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराती हैं। संहिता की शुरुआती शिक्षा शहर के कुमारी उद्यान विद्यालय, उच्च शिक्षा एसएनसेन और क्राइस्टचर्च कॉलेज से हुई।
शिकागो में हिंदी अखबार 'हाय इंडिया' के लिए करती हैं पत्रकारिता
4 of 4
संहिता अग्निहोत्री
संहिता अमेरिका में फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) की अध्यक्ष हैं। विदेश में भारतीयों को एकत्र करके बड़े त्योहार होली, दीपावली, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस का आयोजन कराती हैं। इसके अलावा हेल्थ चेकअप कैंप, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराती हैं। शिकागो में भारतीयों के बीच सबसे ज्यादा चर्चित हिंदी अखबार 'हाय इंडिया' के लिए संहिता पत्रकारिता भी करती हैं। शिकागो में इंडियन्स की एनजीओ लाइट हाउस फाउंडेशन की शुरुआत करने वाली संहिता ने अब तक तमाम सामाजिक कार्यक्रम करके भारतीयों की मदद कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पास बने चौडगरा गांव को संहिता ने गोद ले रखा है। ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए उन्होंने वाशिंग पाउडर बनाने की फैक्ट्री बना रखी है। इससे कई लोगों के परिवार चल रहे हैं। अमेरिका के शिकागो शहर में इंडियन रेडियो प्रोग्राम के लिए रेडियो जॉकी का काम भी संहिता कर रही हैं।