फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी कांड: कब्र से निकाल संगीता के शव का होगा पोस्टमार्टम

Fri, 18 Oct 2019 05:33 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में किडनी कांड की वादी संगीता की मौत की बात छुपाने वाली पुलिस बैकफुट पर है। आईजी के निर्देश पर उसका शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन


मामले की जांच बर्रा पुलिस करेगी। किडनी कांड का खुलासा करने वाली बर्रा की संगीता देवी की सात अक्तूबर को संदिग्ध हालात में मौत के बाद पुलिस और एसआईटी का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया था।

संगीता की मौत की जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस पर पति राजेश ने संगीता का शव नजीराबाद स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया था।

राजेश ने तीन-चार अज्ञात लोगों पर घर आकर  संगीता को धमकाने और प्रताड़ित करने की बात बताई थी। इसके बावजूद पुलिस और एसआईटी ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन

जांच के बाद किदवईनगर, बर्रा और एसआईटी ने खानापूरी कर संगीता की स्वाभाविक मौत की रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी थी। राजेश ने बताया कि किडनी कांड के सभी आरोपी जमानत पर बाहर आ गए हैं।

कभी भी उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी मोहित अग्रवाल ने एसएसपी को संगीता के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुक्रवार को की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें