फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव को लगा तगड़ा झटका, राजनीति की भेंट चढ़ी मुलायम सिंह और सुखराम की दोस्ती

Fri, 18 Oct 2019 05:31 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह के घर एक कार्यक्रम में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुखराम और उनके परिवार को भाजपा में शामिल होने की हरी झंडी दे दी है। उन्होंने मंच से सुखराम के बेटे मोहित यादव के लिए कहा कि मोहित अब उनके साथ ही रहेगा।
विज्ञापन


इससे साफ जाहिर होता है कि नेताजी मुलायम सिंह यादव और सुखराम यादव के पिता चौधरी मेहरबान सिंह यादव की दोस्ती अब राजनीति की भेंट चढ़ गई है। कानपुर का बड़ा यादव परिवार अब भाजपाई होने जा रहा है और इसकी शुरुआत आज से ही हो गई।
विज्ञापन

झांसी एनकाउंटर के मामले में सपा सांसद सुखराम ने मंच से घटना का विरोध किया। साथ ही प्रदेश सरकार से अनुरोध किया कि इस घटना से प्रदेश की यादव बिरादरी में काफी नाराजगी है। सरकार इस मामले को गंभीरता से लें।

जिसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झांसी एनकाउंटर के मामले को योगी सरकार शुरू से ही गंभीरता से ले रही है। यदि इसमें कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। पूरा मामला मुख्यमंत्री की नजर में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें