कानपुर। खुशहाल बेटियां खुशहाल समाज की ओर से बाल दिवस पर शुक्रवार को केके गर्ल्स इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। नींबू दौड़ में कुमकुम प्रथम, याशिका द्वितीय और पलक तृतीय रहीं।
बुक बैलेंस दौड़ में चाहत प्रथम, जाह्नवी द्वितीय और नायरा तृतीय रहीं। तीन टांग दौड़ में सृष्टि-खुशी प्रथम, खुशी प्रजापति-नंदिनी द्वितीय और इशा-परी तृतीय रहीं। कक्षा नौ की 100 मीटर दौड़ में संध्या प्रथम, जाह्नवी द्वितीय और रिया राठौर तृतीय रहीं।
कक्षा 10 में एलिजा प्रथम, अंजू द्वितीय और अंजलि तृतीय रहीं। कक्षा 11 में मुस्कान गुप्ता प्रथम, अंजलि गुप्ता द्वितीय और शिफा तृतीय रहीं। कक्षा 12 में वंशिका प्रजापति प्रथम, आयुषी शर्मा द्वितीय और सादमा तृतीय रहीं।
विजेताओं को विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता त्रिवेदी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर गीता दीक्षित, मंजू शर्मा, अर्चना मिश्रा, नेहा मिश्रा, शिखा, सरिता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं।