फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में खनन का खूनी कारोबार!, CM योगी को खत भेज बताई खौफनाक दास्तान

Wed, 28 Jun 2017 08:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किया आगाह
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर हो चुका है हमला
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर खनन के खूनी कोरोबार की खौफनाक दास्तान बयां की है। आप भी इसे जानकर हिल जाएंगे...
विज्ञापन




 

डेमो
​एक पूर्व विधायक ने योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर खनन को लेकर जारी खूनी कारोबार के बारे में बताया है। विधायक ने खत में साफ बताया है कि अगर इन्हें अभी नहीं रोका गया तो काफी सारी हत्याएं हो सकती हैं।

 

डेमो
​बांदा जिले पूर्व विधायक विवेक कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कहा है कि बांदा में खनन को लेकर खून खराबा हो सकता है। एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई लोगों पर हाल ही में लोहे की राड से हमला किया गया है। उधर, एक विधायक के विरुद्ध कलेक्ट्रेट में पुलिस के सहयोग से अशोभनीय प्रदर्शन कराया गया है।

मंगलवार को भेजे पत्र में पूर्व विधायक ने कहा कि खनन माफियाओं को दो घंटे पहले अफसरों व पुलिस के छापों की सूचना दे दी जाती है। खुलेआम अवैध खनन और वसूली हो रही है। सीबीआई की जांच में यह सब असलियत सामने आ जाएगी।

मुख्यमंत्री को लिखा है कि अगर उन्होंने ध्यान नहीं दिया तो खनन मामले में हत्या तक हो सकती है। एमपी की खदान के पट्टे की आड़ में बिल्हरका, स्योढ़ा, शेरपुर आदि में अवैध खनन हो रहा है। कुछ माफिया जाली रवन्नों पर खदानें चलवा रहे हैं। एमपी में एक जनप्रतिनिधि के गुर्गे हर ट्रक से पांच हजार रुपये ले रहे हैं।


 
विज्ञापन

डेमो
पुलिस भी शामिल
इसमें पुलिस भी शामिल है। पूर्व विधायक ने यह भी लिखा है कि बांदा में गधों पर ढोई जा रही बालू को यूपी-100 पुलिस स्कार्ट करती है। गधेड़ों पर लाठी चार्ज और उनसे वसूली होती है। जबकि गधों पर बालू ढोने से कभी नहीं रोका गया। पूर्व विधायक ने कहा है कि उनके आरोपों के प्रमाण बुंदेलखंड व एमपी के थानों में दर्ज हुईं कई एफआईआर हैं। अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो बालू के धंधे को लेकर खून-खराबा हो सकता है। विधायक ने बताया कि इस बारे में उन्होंने डीजीपी सुलखान सिंह को भी अवगत कराया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें