फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सैंक्चुअरी ने की जमीन की नापजोख, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। तहसील क्षेत्र चकरनगर के रानीपुरा गांव में 500 से अधिक परिवारों की 95 एकड़ उपजाऊ भूमि को सैंक्चुअरी विभाग अपनी जमीन बताकर कब्जा खाली कराने की कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को विभागीय टीम ने मौके की नापजोख की। इसके विरोध में ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन बंजर थी और उनके पूर्वजों ने उसे उपजाऊ बनाया था जिससे वह वर्षाें से खेती कर भरण पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के मिटहटी गांव निवासी एक व्यक्ति ने जुलाई माह में तहसील दिवस में शिकायत की थी कि रानीपुरा के लोग सैंक्चुअरी की जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने पैमाइश शुरू कर दी और जमीन खाली कराने का प्रयास शुरू किया है। इससे विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। अमर सिंह, रामप्रकाश, राजाराम, संतोष कुमार, महेंद्र सिंह, लखपत सिंह, राहुल कुमार, सोमवती सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सैंक्चुअरी के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई रोकने की मांग की। एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि ग्रामीणों से जमीन के दस्तावेज मांगे गए हैं। उनके पास कुछ पुराने कागजात हैं, लेकिन पट्टे से संबंधित कोई प्रमाणपत्र या खतौनी में नाम दर्ज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें