ताखा। कस्बा स्थित लाला सियाराम इंटर कॉलेज सरसई नावर में तहसील स्तरीय खेलकूद रैली का शुभारंभ मशाल मार्च के साथ किया गया। पहले दिन सब जूनियर गोला फेंक बालक वर्ग में अंकित और बालिका वर्ग में श्रद्धा का दबदबा रहा।
सब-जूनियर गोला फेंक बालक वर्ग में हरेंद्र कुमार दूसरे स्थान पर और हर्षित तीसरे स्थान पर रहे। सब-जूनियर गोला फेंक बालिका वर्ग में सुनैना दूसरे व रागिनी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 गोला फेंक बालक वर्ग में नितेश कुमार प्रथम, शिवा दूसरे और हैप्पी पाल तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश यादव ने बच्चों को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा देते हुए खेलों की शुरुआत कराई। डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि तहसील स्तरीय रैली का आयोजन हमारे कॉलेज में होना गर्व की बात है। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. सक्सेना ने कहा कि खेल के दौरान द्वेष भावना रखना खेल नियमों के विरुद्ध है। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमांशु यादव सचिव, जनपदीय खेलकूद समिति इटावा और डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता प्रबंधक, लाला सियाराम इंटर कॉलेज और सभी प्रधानाचार्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। संचालन सुनील कुमार शाक्य ने किया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक आसिफ नवाज खान, राहुल कुमार, मनोज कुमार यादव, जयप्रकाश, बृजेश मौर्य, सुरजन सिंह आदि मौजूद रहे।