फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: अशोक सिंघल को दिया जाएगा सनातन धर्मरत्न पुरस्कार

Sat, 12 Dec 2020 07:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
स्व. अशोक सिंघल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सनातन मंदिर चेतना सोसाइटी की ओर से साल 2020 का सनातन धर्मरत्न पुरस्कार विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल को दिया जाएगा। यह सम्मान सनातन मंदिर चेतना सोसाइटी के संरक्षक पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा 14 जनवरी को चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में उनके परिजनों को दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार को चित्रकूट आए सनातन मंदिर चेतना सोसाइटी के सचिव कानपुर निवासी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि अशोक सिंघल को सनातन धर्मरत्न पुरस्कार दिए जाने पर स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि स्व. सिंघल ने सनातन धर्म हिंदू संस्कृति की रक्षा व श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के लिए जो त्याग व तपस्या किया है, वह अतुलनीय है।

जगद्गुरु ने कहा कि राममंदिर आंदोलन के दौरान अशोक सिंघल उनके साथ जेल में रहे थे, इसलिए उनको सम्मानित किया जाना हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। सोसाइटी के सचिव ने बताया कि सनातन धर्म रत्न पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रुपये की धनराशि का चेक, चांदी का पदक व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2019 का धर्मरत्न पुरस्कार जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को दिया गया था। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा सनातन धर्म के उत्थान एवं संरक्षण हेतु आजीवन प्रयासरत व्यक्तियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने हेतु सनातन धर्म रत्न पुरस्कार दिया जाता है।

गौरतलब है कि सनातन मंदिर चेतना सोसाइटी का गठन प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं सनातन वैदिक धर्म तथा संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए किया गया था। इसके अंतर्गत सोसाइटी द्वारा अभी तक 15 जर्जर एवं प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार किया गया है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष बलराम मिश्र, अनिल पांडेय, विनय मिश्र, ब्रज मोहन तिवारी व विप्लव अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें