कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने यूपी टीम की घोषणा की। उत्तर प्रदेश टीम की कमान समीर रिजवी काे साैंपी गई है। टीम 16 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ बिलासपुर में अपना पहला मुकाबला खेलेगी।
उन्होंने शनिवार को बताया कि इस बार कानपुर के युवा बल्लेबाज आदर्श सिंह को भी टीम में जगह मिली है। टीम में कुल 19 मुख्य खिलाड़ी और पांच नेट गेंदबाज शामिल हैं। कोच की जिम्मेदारी ज्ञानेंद्र पांडेय को सौंपी गई है। टीम में मेरठ और सहारनपुर से सबसे अधिक चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं जबकि गाजियाबाद के तीन, लखनऊ के दो और कानपुर, इलाहाबाद, गाैतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, फतेहपुर और गाजीपुर के एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
चयनित मुख्य खिलाड़ी
मेरठ के समीर रिजवी (कप्तान), रितुराज शर्मा, अंकुर शर्मा, शुभम मिश्रा, गाजियाबाद के स्वास्तिक चिकारा, काव्य तेवतिया, अक्श सिंघल, कानपुर के आदर्श सिंह, सहारनपुर के मोहम्मद अमान, मोहम्मद आशियान, अब्दुल रहमान, वंश चौधरी, प्रयागराज के शिवांश यादव, गाैतमबुद्ध नगर के अक्षय दुबे, लखनऊ के नमन तिवारी, अली जाफिर मोहसिन, मुरादाबाद के अक्षु बाजवा, फतेहपुर के कार्तिक यादव, गाजीपुर के सचिन सिंह। नेट गेंदबाज : मेरठ के अनुराग पोसवाल, सत्यम चौहान, गाजियाबाद के प्रशांत यादव, सहारानपुर के शोएब, अलीगढ़ के अमित कुमार।