फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने दिए गठबंधन के संकेत, सपा के सामने रखी ये शर्त

Fri, 12 Oct 2018 07:15 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को धार देने आए कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को धार देने आए कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य ने पत्रकार वार्ता में कहा भाजपा से किसी भी कीमत पर गठबंधन नहीं होगा। इसके बाद हुई बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने उपेक्षित लोगों के लिए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को मेजर एसडी सिंह कालेज में मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य ने कहा कि सपा में जमीनी नेताओं की कद्र नहीं है। शिवपाल सिंह यादव कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारी तक के सम्मान की लड़ाई लड़ते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर मंडल प्रभारी ने कहा कि पार्टी सिर्फ नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारेगी। बाकी सभी सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा। नेताजी जहां से भी चुनाव लड़ेंगे सेक्युलर मोर्चा उनकी मदद करेगा। क्योंकि वह पितातुल्य हैं और पिता के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता। उनहोने कहा सपा यदि सेक्युलर मोर्चा से गठबंधन की पहल करेगी तो विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कई पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री पार्टी से संपर्क में हैं। 40 छोटे दलों के साथ ही कुछ बड़े दलों से भी समर्थन की बात चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। कहा कि जल्द ही शिवपाल सिंह यादव जिले में आकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें