फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रिंसिपल समेत चार का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिले के तीन कालेजों व डीआईओएस दफ्तर का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। कालेजों में शिक्षा का स्तर का कमजोर मिला वहीं व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं मिली। इस पर नाराजगी जता कालेज के प्रधानाचार्य समेत चार शिक्षकों पर वेतन काटने की कार्रवाई की जबकि अनुपिस्थत मिले दो शिक्षकों का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन

जिले की शैक्षिक स्थिति को देखने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक केके गुप्ता ने रमाकांत सुंदरलाल इंटर कालेज गहलौं, आरपीएस इंटर कालेज रसूलाबाद और मैकूूलाल इंटर कालेज बंथा का औचक निरीक्षण किया। इसमें रमाकांत सुंदरलाल इंटर कालेज में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। वहीं शैक्षिक स्तर भी कमजोर मिला। इस पर कालेज के प्रधानाचार्य मौजीलाल कुशवाहा व सहायक अध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। वहीं, आरपीएस इंटर कालेज में तीन अध्यापक बिना सूचना के नदारद मिले। तीनों का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कालेज में पठन पाठन कार्य सुचारु रूप से न पाए जाने पर प्रधानाचार्य का भी वेतन काटे जाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने डीआईओएस दफ्तर का निरीक्षण किया। वहां फाइलों का रखरखाव शौचालयों में साफ-सफाई देखी। उन्होेंने डीआईओएस को दफ्तर में रोशनी की समुचित व्यवस्था कराने के लिए लाइटें लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी, संजय चतुर्वेदी, अशोक मिश्रा, मो. अंसार, विपिन कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें