फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा विधायक ने नगर आयुक्त को दी कागज की नाव, बोले अब बारिश में इसी से चलना पड़ेगा

Tue, 09 Jul 2019 10:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमिताभ बाजपेई ने नगर निगम की ओर से देरी से नाला सफाई शुरू कराने और इस काम में लापरवाही बरतने की आशंका जताई है। मंगलवार को विधायक ने नगर आयुक्त संतोष शर्मा को ज्ञापन के साथ प्रतीकात्मक रूप से नाव भी दी।

विज्ञापन


उनके मुताबिक बारिश में इतना जलभराव होता है कि शहरवासियों के पास नाव ही आने-जाने का जरिया बचा है। बीते दिनों बारिश के बाद हुए जलभराव की समस्या पर नगर विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन देने गए सपा विधायक ने कहा कि उनकी याददाश्त में इतना जलभराव कभी नहीं हुआ।

केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना नकामि गंगे साबित हुई है। कहा कि सही तरीके से नाला सफाई कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो। पार्षद हाजी सुहैल अहमद, नीरज सिंह, अनुज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अमित मेहरोत्रा, मन्नू रहमान, मोहम्मद अली, पूर्व पार्षद अंबर त्रिवेदी सुभाष द्विवेदी, दीपक जायसवाल, संदीप जौहरी आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें