ट्रेन 18 से औरैया में टकराया सांड
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर दिल्ली रूट पर झींझक स्टेशन के पास मंगलवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। शाम को जब ट्रेन 18 दिल्ली से वापस आ रहा थी तो औरैया के अछल्दा के पास एक सांड के टकराने से ट्रेन अचानक से खड़ी हो गई। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
औरैया में अछल्दा के वीरपुर गांव के पास एक सांड़ वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे ट्रेन अचानक से खड़ी हो गई। सूचना पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने जांच-पड़ताल के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया। इस बीच ट्रेन पंद्रह मिनट तक खड़ी रही।
अछल्दा रेलवे स्टेशन से पूर्व की ओर वीरपुर गांव के पास मंगलवार शाम लगभग साढ़े सात बजे वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में सांड आ गया। टक्कर लगते ही सांड दूर जा गिरा। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी।
वंदे भारत एक्सप्रेस के रुकने की सूचना गेट मैन ने रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। ट्रेन चालक ने ट्रेन रुकने के बाद जांच-पड़ताल की। सब कुछ ठीक होने के बाद सूचना देकर ट्रेन आगे रवाना की। कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। ट्रेन लगभग पंद्रह मिनट तक आउटर पर खड़ी रही।