फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, पुलवामा हमले को बताया साजिश, योगी बोले- माफी मांगें

Thu, 21 Mar 2019 03:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
राम गोपाल यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने इटावा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने पुलवामा हमले को साजिश बताया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार से पैरामिलिट्री फोर्स दुखी हैं, वोट के लिए जवान मार दिए गए। जम्मू-श्रीनगर के बीच में चेकिंग नहीं थी। जवानों को साधारण बस में भेज दिया, ये साजिश थी। अभी नहीं कहना चाहता, जब सरकार बदलेगी, तब इसकी जांच होगी। उस समय बड़े-बड़े लोग फंसेंगे। 

रामगोपाल यादव के बयान पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, रामगोपाल यादव का यह बयान घटिया रजनीति का भद्दा उदाहरण है, उन्हें सीआरपीएफ के जवानों की शहादत पर प्रश्न खड़ा करने, और देश के जवानों का मनोबल तोड़ने वाले इस बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।  
विज्ञापन

 



सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलने पहुंचे। यहां महासचिव रामगोपाल, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेज प्रताप यादव सहित सैकड़ों नेता सैफई में मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित किया। अपने संबोधन में अखिलेश ने फिरोजाबाद की सीट जीतने के लिए कार्यकताओं पर जोर दिया। यहां शिवपाल और अखिलेश का अलग-अलग मंच लगा था।
विज्ञापन

इससे पहले कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने भी पुलवामा आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, पुलवामा आतंकी हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच ‘मैच फिक्सिंग’ का नतीजा है। भाजपा ने इस बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। 

हरिप्रसाद ने कहा था, ‘‘पुलवामा हमले के बाद के घटनाक्रम पर यदि आप नजर डालेंगे तो पता चलता है कि यह पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच मैच फिक्सिंग थी।’’ 

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को ‘दुर्घटना’ बताया था जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने हरिप्रसाद के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि यह सब राहुल गांधी के इशारे पर हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें