होली का पर्व मनाने के लिए बुधवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इटावा पहुंचे गए। यहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव की कोठी परिसर में पंडाल सजाया गया है। यहीं पर मुलायम व अखिलेश समेत परिवार के अन्य लोग अबीर, गुलाल व फूलों की होली खेलेंगे।
बुधवार शाम करीब 7 बजे तक पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आने की संभावना है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी सैफई में होली का पर्व मनाएंगे। हालांकि अभी यह दोनों नेता भी सैफई या इटावा नहीं आए हैं।