लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ईवीएम और मत पत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। इससे पहले भी कई बार अखिलेश यादव सहित अन्य नेता भी ईवीएम पर सवाल उठा चुके हैं। इस बार अखिलेश यादव ने लोकतंत्र के विश्वास को बढ़ाने के लिए ईवीएम को किनारे कर चुनाव मत पत्र से कराने की बात कही है।
सपा मुखिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपील करते हुए कहा है कि 'चुनावी प्रक्रिया में मतपत्र का इस्तेमाल राज्य व नागरिक के बीच विश्वास के रिश्ते को पारदर्शी व मज़बूत बनाता है. इस रिश्ते के बीच EVM का आ जाना संदेह को जन्म देता है. मतपत्र से मतदाता को भरोसा रहता है कि उसने जिसे मत दिया है, वो उसी को मिला है. ये विश्वास ही लोकतंत्र की संजीवनी है'
हाल ही में अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बसपा सुप्रीमों मायावती से हाथ मिलाया है इसके साथ ही उन्होंने वेस्ट बंगाल में हुई महागठबंधन की रैली में भी हिस्सा लिया था।