फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 8वीं बार तीसरी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी बने राजाराम, BSP-कांग्रेस के बाद अब सपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

Wed, 31 Jan 2024 11:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। अकबरपुर-रनियां लोकसभा सीट से पूर्व सांसद राजाराम पाल इस पार सपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
सपा ने राजाराम पाल को बनाया उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन से जुड़ी समाजवादी पार्टी ने अकबरपुर लोकसभा सहित 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर किदए हैं। अकबरपुर-रनियां लोकसभा सीट से पूर्व सांसद राजाराम पाल को प्रत्याशी बनाया है। राजाराम को सपा से पहली बार टिकट मिला है। 
विज्ञापन


1996 से लेकर 2024 के बीच पिछले 28 वर्षों में राजाराम पाल आठवीं बार तीसरी पार्टी से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इससे पहले वह चार बार बहुजन समाज पार्टी और तीन बार कांग्रेस पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। दो बार जीते भी।

सपा से टिकट भले ही मंगलवार को घोषित हुआ है, लेकिन करीब दो महीने पहले पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके नाम की घोषणा कानपुर देहात में आयोजित एक जनसभा में खुले मंच से कर दी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले राजाराम कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन


उस समय सपा ने उनका स्वागत पिछड़ों के नेता के रूप में किया था और अखिलेश यादव ने उन्हें पूरे प्रदेश में पिछड़ों और अति पिछड़ों को जोड़कर सपा का जनाधार बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। एक बार फिर से सपा ने उन पर भरोसा जताते हुए लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

19 लाख पर रहेगा निशाना
अकबरपुर-रनियां लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 19 लाख है। इसमें से आठ से नौ लाख पिछड़ी जातियाें के मतदाता हैं। इन जातियों में निषाद, कुशवाहा, पाल, यादव, कुर्मी बिरादरी सहित करीब 22 जातियां हैं। इन सभी को जोड़कर चलने वाले को ही लोकसभा में बढ़त मिल सकती है, ऐसा कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें