सपा प्रवक्ता राजेंद्र चाैधरी, पीएम नरेंद्र माेदी अाैर अमित शाह
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करके पीएम मोदी और अमित शाह पर विवादित बयान दे दिया। पत्रकाराें से बातचीत में उन्होंने कहा कि ''मोदी और अमित शाह आतंकवादी हैं। ये दोनों ही लोकतंत्र में दहशत पैदा कर रहे हैं। लोकतंत्र को दूषित कर रहे हैं। यूपी की जनता इसका बदला लेगी और इनका यहां बिहार से बुरा हाल होगा। चाैधरी यहीं नहीं रूके। उन्हाेंने माेदी अाैर शाह काे गुजरात का जादूगर बता डाला। कहा, यूपी में गुजरात के दाे जादूगर चुनाव अाते ही सक्रिय हाे गए हैं। ये जाेर-जाेर से अपनी बातें बाेलने की काेशिश करते हैं।
चाैधरी ने कहा कि -
- ये मर्यादाहीन आचरण से राजनीती में प्रवेश करना चाहते हैं, लेकिन यूपी के लोग इसकी इजाजत नहीं देंगे।
- मैं मानता हूं, बौखलाहट हो सकती है, हार का डर हो सकता है, लेकिन इतना स्तर नहीं गिरना चाहिए।
- वो बोलते हैं कि यूपी तबाह हो गया है। किस आधार पर ये बात फैला रहे हैं।
- बीजेपी आरएसएस की छतरी के नीचे से ये विचार ग्रहण करते हैं और फिर दुष्प्रचार करते हैं।
- बीजेपी के नेता की जो भाषा है उससे ये स्पष्ट है कि वो बुरी तरह हार रहे हैं।
- जबसे अखिलेश और राहुल का संयुक्त अभियान शुरू हुआ है मोदी जी बौखला गए हैं।
- उनकी दिल्ली की गद्दी खतरे में आ गई है।
केशव बाेले, अखिलेश काे कुर्सी जाने का डर सता रहा
राजेंद्र चाैधरी के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद माैर्य ने भी जाेरदार हमला बाेला। कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताअाें काे कुर्सी जाने का डर सताने लगा है। उन्हें मालूम चल गया है कि वह सत्ता से बाहर हाेने जा रहे हैं, इसलिए अनाप-शनाप बाताें से अपना मन बहला रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही इनके शासनकाल की जांच करवाई जाएगी अाैर अखिलेश से लेकर मायावती तक सभी काे जेल भेजा जाएगा।