फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम माेदी से कांग्रेस ने पूछे ये बड़े सवाल, जवाब देना हाेगा मुश्किल

Tue, 21 Feb 2017 12:22 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र माेदी अाैर राजीव शुक्ला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अाैर राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने पीएम माेदी अाैर भाजपा पर बड़े हमले किए। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हाेंने कहा कि पीएम कह रहे हैं कि प्रदेश में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का कर्जा माफ करेंगे। जबकि राज्य सरकार राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्ज माफ  ही नहीं कर सकती है। पूछा कि यदि इन्हें सचमुच किसानों का कर्जा माफ करना है तो तत्काल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाकर किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं कर देते? 
विज्ञापन


शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने जनता से जो वादे किए थे उनमें एक भी पूरा नहीं किया। गंगा नदी साफ  नहीं हुई। संपूर्ण स्वच्छता व स्वच्छ भारत शुल्क के नाम पर हजारों करोड़ रुपये सरकार टैक्स ले रही है वह पैसा कहां जा रहा है ?

 प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं मिला?  विज्ञापनों के जरिये प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। झूठ बोलने की परंपरा भाजपा डाल रही है। इससे राजनीति से जनता का विश्वास खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री को स्तरीय भाषण देना चाहिए और प्रधानमंत्री पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत आरोप लगाने पर उतर आए हैं। कभी बाथरूम में झांकते हैं तो कभी भविष्यवाणी करने लगते हैं। अब वह चेहरा पढ़ने की कला सीख रहे हैं। उन्होंने रविवार को फतेहपुर में दिए भाषण में कहा कि अखिलेश का चेहरा उतरा हुआ है। यह मोदी की निराशा को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें