मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का एक वीडियो रविवार को तेजी से वायरल हुआ। इसमें सीएम योगी पर दिया गया उनका बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शनिवार को योगी आदित्यनाथ की मोहम्मदाबाद के गांव तकीपुर में सभा हुई थी। इसमें योगी ने सलमान खुर्शीद पर निशाना साधते हुए बाटला हाउस कांड के आरोपियों की पैरवी करने का आरोप उन पर लगाया था।
योगीजी से कहिए कि रिश्ते में मैं उनका बाप लगता हूं, अब वो उसके लिए क्या कहेंगे?- खुर्शीद
रविवार को यूपी के फर्रुखाबाद में सलमान खुर्शीद ने शहर के मोहल्ला मित्तूकूंचा में व्यापारियों के साथ बैठक की। इसके बाद कुछ मीडिया कर्मियों ने उनसे योगी के बयान के संदर्भ में सवाल किया। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुुर्शीद का जो वीडियो वायरल हुआ उसमें कह रहे हैं कि ‘योगी लड़ाई किससे मानते हैं, मुझे इस बात की खुशी है कि योगी मुझसे लड़ाई मानते हैं, उन्होंने यदि मेरे बारे में कुछ कहा है तो मैं उनसे एक ही प्रश्न पूछना चाहता हूं।
योगीजी से कहिए कि रिश्ते में मैं उनका बाप लगता हूं, अब वो उसके लिए क्या कहेंगे?- खुर्शीद
इस बात वह जब चाहें जहां चाहें बहस कर लें, चाहें तो किसी गोशाला में कर लें, जिससे पता चले कि गायें उनके साथ हैं या मेरे साथ, योगीजी से कहिए कि रिश्ते में मैं उनका बाप लगता हूं, अब वो उसके लिए क्या कहेंगे? बेटा कितना नाकारा निकला, गोमाता को पूरा खाना भी नहीं पहुंचाता है।
इसके बाद उन्होंने कहा...
इसके बाद उन्होंने कहा- किसी और से चोरी करे तो करे, लेकिन जिसे मां कहा है उससे चोरी की, चोरी तो कृष्ण गोपाल भी करते थे, वह माखन की करते थे। यह तो चारे की चोरी करते हैं।’ पूर्व विदेश मंत्री के मीडिया प्रभारी जीतू मिश्रा ने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह सही है। जब यह सवाल हुए तो वह वहां मौजूद थे।