फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद बोले: भगवान राम के नाम पर चुनाव लड़ने वाले अयोध्या में ही हार गए

Wed, 12 Jun 2024 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: पत्रकार वार्ता में सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस 15 जून तक विधानसभावार धन्यवाद यात्रा निकालेगी। 
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते सलमान खुर्शीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान राम के नाम पर चुनाव लड़ने वाले अयोध्या में ही हार गए। भगवान को राजनीति में कभी नहीं लाना चाहिए। भगवान तो सबसे ऊपर हैं। फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर करने की बात हो रही है। नाम बदलने से कुछ नहीं होगा। बदलना ही है तो फर्रुखाबाद के हालात बदलें। यह बातें फतेहगढ़ स्थित लालकोठी में बुधवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनादेश का आभार मानते हुए कांग्रेस 11 से 15 जून तक उत्तर प्रदेश के समस्त लोकसभा क्षेत्रों में विधानसभावार धन्यवाद यात्राओं का आयोजन कर रही है। इसके लिए सपा मुखिया को भी न्योता दिया गया है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद उनका घर है। उन्हें आज घर वापसी का मौका मिला है। वह इंडिया गठबंधन में टिकट पाए सभी हारे व जीते प्रत्याशियों का आभार जताते हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना में बेईमानी के सवाल पर सलमान खुर्शीद बोले कि 20 साल पहले की बात कर लें।

तब भी इसी तरह का परिणाम रहा था। कोर्ट जाना आसान नहीं है। कोर्ट जाने में सारे तथ्य एकत्र करने होते हैं। फर्रुखाबाद समेत अन्य जनपदों में भी गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं, लेकिन कोई तथ्य नहीं मिले। बिना तथ्य के कोर्ट सुनता नहीं है। फिर भी कोई मदद मांगता है तो कांग्रेस मदद करेगी।
विज्ञापन

नीतीश कुमार के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि वह समझदार व्यक्ति हैं। संसद में अग्निवीर पर बहस की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हमले गंभीर विषय है। आतंकवाद आसानी से खत्म नहीं होता। आतंकवाद समाप्त करने के लिए गंभीरता से विचार की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, अनिल मिश्र, अर्चना राठौर व अंकुर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें