फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: शराब ठेके में संदिग्ध हालात में मिला 32 वर्षीय सेल्समैन का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 25 Aug 2026 01:48 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा

सार

थाना बदौसा क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के समीप स्थित देशी व अंग्रेजी शराब के कंपोजिट ठेके पर कार्यरत 32 वर्षीय सेल्समैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह ठेके के कमरे में तखत पर उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
दिव्यांग सेल्समैन की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गपुर मौजा चंदौर निवासी दिनेश कुमार प्रजापति (32) पुत्र राममिलन उर्फ लल्लू के रूप में हुई है।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, सोमवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो ठेके की बाहरी बाउंड्री का दरवाजा अंदर से बंद था, जबकि अंदर कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। कमरे के भीतर तखत पर दिनेश का शव पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

3 महीने से बंद थे सीसीटीवी, मिलती थी धमकी

मृतक के पिता राममिलन ने आरोप लगाया कि शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब तीन महीनों से बंद पड़े थे। उन्होंने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर उनके बेटे पर दबाव बनाया जाता था और उसे लगातार धमकियां भी दी जा रही थीं। इसके अलावा दिनेश को दिन-रात ठेके पर ही रहने के लिए मजबूर किया जाता था।

दिव्यांग था मृतक, 6-7 साल से कर रहा था काम

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार यादव ने बताया कि दिनेश अविवाहित था और शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के बावजूद पिछले छह-सात वर्षों से इस शराब ठेके पर सेल्समैन के रूप में ईमानदारी से काम कर रहा था। वह अपने पिता का सबसे बड़ा पुत्र था और परिवार का सहारा था।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बदौसा राधाकृष्ण तिवारी और सीओ अतर्रा प्रतिभा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अतर्रा प्रतिभा सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें