फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: लोन का झांसा देकर खाता खुलवाया, तमंचा लगाकर छीने रुपये, खाते में हुआ 25 लाख का खेल, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 25 Aug 2026 01:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में लोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक का बैंक खाता खुलवाकर उसमें 25 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। आरोपियों ने सिविल स्कोर सुधारने के नाम पर एसए ट्रेडर्स के नाम से फर्म बनवाई और मना करने पर सीने पर तमंचा लगाकर चेकबुक, एटीएम व सिम कार्ड छीन लिए।
विज्ञापन
साइबर थाना, कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लोन दिलाने का झांसा देकर युवक का बैंक खाता खुलवाया गया। जब युवक ने खाते की चेकबुक, सिम और एटीएम देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके सीने पर तमंचा लगा दिया। जान से मारने और मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपये समेत बैंक से जुड़े दस्तावेज ले लिए। इसके बाद उसी खाते में पांच दिन के भीतर करीब 25 लाख रुपये का लेनदेन कर दिया गया।

विज्ञापन

खाता फ्रीज होने पर पीड़ित को साइबर फ्रॉड की जानकारी हुई। जूही बसंती नगर निवासी मोहम्मद शादाब ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि करीब तीन साल से काम ठीक नहीं चल रहा था। आर्थिक तंगी के कारण उसे लोन की जरूरत थी। परिचित खालिद ने उसकी मुलाकात साहजेब वारिस से कराई। साहजेब ने खाते में लेनदेन कर सिविल स्कोर सुधारने और लोन दिलाने का भरोसा दिया।

आधार-पैन लेकर फर्म तैयार कराई
आरोप है कि साहजेब अपने साथी सलमान और मोहम्मद आरिफ के साथ शादाब के घर पहुंचा। उसके आधार-पैन लेकर एसए ट्रेडर्स के नाम से फर्म तैयार कराई और एक अगस्त 2024 को माल रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता खुलवाया। खाता खुलने के बाद आरोपियों ने चेकबुक, मोबाइल सिम और एटीएम कार्ड मांगा, लेकिन शादाब ने देने से इनकार कर दिया।

चेकबुक, सिम, एटीएम और 10 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए
आरोप है कि 14 अगस्त को सलमान ने उसके सीने पर तमंचा लगा दिया, जबकि साहजेब ने जान से मारने की धमकी देते हुए चेकबुक, सिम, एटीएम और एक लाख रुपये मांगे। विरोध करने पर घर में गांजा रखकर उसे और उसकी मां को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। डर के कारण शादाब ने चेकबुक, सिम, एटीएम और 10 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए।

विज्ञापन

साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज
करीब एक महीने बाद बैंक पहुंचने पर शादाब को पता चला कि खाते में कई शिकायतें होने के कारण उसे डेबिट फ्रीज कर दिया गया है। स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि 18 से 22 अगस्त 2024 के बीच खाते में करीब 25 लाख रुपये जमा और निकाले गए। पीड़ित का आरोप है कि उसके खाते और सिम का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में किया गया। पीड़ित ने साहजेब वारिस, सलमान और मोहम्मद आरिफ समेत अन्य के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें