फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी बाउंड्री देखकर प्रधानाचार्य व वरिष्ठ सहायक का वेतन रोका

विज्ञापन
आर्य कन्या इंटर कालेज में निरीक्षण करते डीआईओएस भगवत पटेल। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डीआईओएस भगवत पटेल ने गुुरुवार को शहर के चार माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। आर्य कन्या इंटर कालेज की टूटी चहारदीवारी देखकर भड़के डीआईओएस ने प्रधानाचार्य व वरिष्ठ सहायक का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सबसे पहले सुबह 11.40 बजे डीआईओएस आर्य कन्या इंटर कालेज पहुंचे, तब वहां लंच चल रहा था। छात्राओं से जब लंच का समय पूछा गया तो वो नहीं बता सकीं। इस पर प्रधानाचार्य ने बताया कि नया टाइम टेबल बना है, इसलिए छात्राओं को जानकारी नहीं है। विद्यालय की टूटी चहारदीवारी देखकर डीआईओएस भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह बालिका कालेज है, चहारदीवारी जरूरी है। इस बारे में आपने क्या कार्रवाई की। इस पर प्रधानाचार्य कोई जवाब नहीं दे सके।
इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य व वरिष्ठ सहायक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसके बाद 12.05 बजे जनता विद्या मंदिर इंटर कालेज पहुंचे डीआईओएस कक्षा सात की क्लास में 24 के सापेक्ष सिर्फ चार बच्चे मौजूद मिले। कक्षा नौ में बीस बच्चों के सापेक्ष दो बच्चे ही मिले। बच्चों की कम संख्या पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इस दौरान गैरहाजिर मिले अशोक कुमार व विनोद श्रीवास्तव का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद 12.25 बजे सर्वोदय इंटर कालेज पहुंचे डीआईओएस को बच्चों की परीक्षा के कारण विद्यालय में बच्चे नहीं मिले। 12.55 बजे आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज पहुंचने पर उन्हें कक्षाएं संचालित होते मिलीं। दो शिक्षक अवकाश पर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें