फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद साक्षी का राहुल पर तीखा हमला- 'शिव भक्त बनना फिर नॉनवेज खाना, ये नाटक नहीं तो और क्या है'

Mon, 08 Oct 2018 08:32 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर राहुल गांधी पर हमला बोला है। यूपी के उन्नाव जिले में मीडिया से बातचीत के दौरान साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मानसरोवर यात्रा का भाजपा विरोध क्यों करेगी। अगर अखिलेश यादव सैफई में हिंदु मंदिर बनाएंगे तो भाजपा विरोध नहीं करने वाली है। साक्षी महाराज ने कहा कि हम राम भक्त हैं, लेकिन वेदों में लिखा है कि पहले अंदर से शुद्ध हो जाइए फिर देवता की पूजा कीजिए। कोई भी बिना शुद्ध हुए मंदिर में प्रवेश नहीं करता है। 
विज्ञापन








 
विज्ञापन

जा रहे हैं मानसरोवर और खा रहे हैं नानवेज

सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि अाप जा रहे हैं मानसरोवर और खा रहे हैं नॉनवेज। कहीं टोपी लगा रहे, कहीं शिव भक्त बन रहे तो कहीं राम भक्त। राहुल अपनी बातों से खुद को एक हंसी का पात्र बना लेत हैं। इस तीखी बयानबाजी के दौरान ही साक्षी ने 2019 के चुनाव में राहुत को उन्नाव से लड़ने की चुनौती भी दे डाली। साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल उन्नाव से लोकसभा 2019 का चुनाव लड़ सकते हैं अगर मैं हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा और अगर राहुल हारे तो भारत छोड़ कर वापस इटली चले जाएं। सांसद ने कहा कि हम सबका विकास, सबका साथ के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें