उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शतरंज की बिसात बिछ गई है। सभी राजनीतिक दलाें ने अपने अपने खिलाड़ी भी मैदान में उतरा दिए हैं। इस सब के बीच दो दिन पूर्व उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी की ओर से टिकट न दिए जाने पर एक खत लिखा था। इस मामले में उन्होंने सफाई भी दी थी।
अब साक्षी महाराज ने दावा किया है कि 2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा। वर्ष 2014 में मोदी लहर थी लेकिन वर्ष 2019 में मोदी नाम की सुनामी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से रोक नहीं सकती है।