फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज के ऐसे बोल शायद ही पहले सुने हो, बोले- मेरा ड्राइवर-सहयोगी आवास के लिए तरस गए

Sun, 03 Mar 2019 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दिशा की बैठक में मौजूद सांसद, विधायक, डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के जनपद उन्नाव में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद हरि साक्षी महाराज ने अमृत योजना का लाभ सिर्फ सदर विधानसभा क्षेत्र में शहर और गंगाघाट को ही दिए जाने पर सवाल उठाए गए। सांसद ने दो टूक कहा कि जब पूरे जनपद में पेयजल की समस्या है तो इसके निस्तारण के लिए चलाई जा रही अमृत योजना का लाभ सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र को क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने आदेश दिया कि इस योजना से पूरे जिले को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाए। 
विज्ञापन


नियमानुसार हर तीन महीने में दिशा की बैठक होनी चाहिए। इस बैठक की अध्यक्षता करने का अधिकार सांसद को दिया गया है। सांसद केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे से विकासभवन सभागार में दिशा की बैठक शुरू हुई। यह सांसद हरि साक्षी महाराज के कार्यकाल की आखिरी बैठक थी।

पक्के आवास के लिए तरस गए

सांसद ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की चर्चा के दौरान कहा कि मेरी सिफारिश पर भी पिछले पांच सालों में एक आवास नहीं दिया गया। मेरा ड्राइवर जयशंकर शुक्ला और एक मेरा सहयोगी कैलाश लोधी पक्के आवास के लिए तरस गए। स्वच्छ शौचालय निर्माण एवं खुले में शौच से मुक्ति का मुद्दा उठने पर सांसद ने कहा कि इसकी जांच उनके आदर्श ग्राम में करा ली जाए। पता कराया जाए कि आदर्श गांव में शौचालय प्रयोग में लाए जा रहे हैं या नहीं।

सौभाग्य योजना के तहत पूरे जिले को विद्युतीकरण से चमकाने के विभागीय दावे पर सांसद ने कहा कि यह भी भी देख लिया जाए कि उपभोक्ताओं को वाजिब बिल मिले। ऐसा न हो कि उन्हें भारी-भरकम बिल मिले तो वह उनके पास दौड़ लगाएं।
विज्ञापन

योजनाओं की प्रगति के बारे में सांसद ने पूछा

उन्होंने कहा कि अधिकारी हर हाल में योजना से संबंधित कार्यों को समय से पूरा करें। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सौभाग्य समेत अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई।

संबंधित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान प्रगति के बारे में सांसद ने पूछा। वहीं बैठक में नवाबगंज में नहर की जमीन पर कब्जे का मुद्दा फिर उठा। आखिर में जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय व सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने सांसद को उनके पांच साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की बुकलेट भेंट की। पुरवा नगर के कस्टोलवा निवासी बालशंकर त्रिपाठी को दिशा का सदस्य मनोनीत किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें