पूर्व सांसद राकेश सचान कांग्रेस में शामिल
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद राकेश सचान शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। पता चला है कि उन्हें फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा गया है।
राकेश सचान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक साल पहले उन्हें फतेहपुर सीट से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया था, बाद में उन्हें धोखे में रखकर यह सीट सपा-बसपा के गठबंधन में बसपा को दे दी गई। उन्होंने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद सपा छोड़ने और कांग्रेस के साथ आने का फैसला किया।
सचान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वे और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अलग-अलग समय पर फतेहपुर में आकर उनके समर्थन में जनसभा भी करेंगे।