फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज ने कुलभूषण जाधव पर दिया ये बड़ा बयान

Sat, 15 Apr 2017 08:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साक्षी महाराज
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में पूर्व नौ सेना अफसर कुलभूषण जाधव को मौत की सजा के फैसले पर अपना बयान दिया है। उन्होंने यहां कहा कि लगता है कि जाधव जिंदा ही नहीं हैं।
विज्ञापन


जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने पर इससे पूरा देश आहत है। कहा कि पाकिस्तान में जाधव को फांसी की सजा देने के पीछे बड़ा नाटक चल रहा है। आशंका जाहिर की कि कुलभूषण जाधव जिंदा ही नहीं है। सांसद ने कहा कि हमारे यहां भी पाकिस्तान के लोग बंद हैं। अगर ऐसा होता है तो पाक के खिलाफ बड़ा एक्शन लेना होगा और गृहमंत्री के एक सिर के बदले दस सिर वाले बयान को सही करना होगा।

उन्होंने कहा कि अगर पाक अपनी हरकत से बाज नहीं आया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सांसद ने अंबेडकर सद्भावना यात्रा के मौके पर यह बात कही। उन्होंने झंडी दिखाकर सद्भावना यात्रा को रवाना किया। सद्भावना यात्रा शहर से चकलवंशी, सफीपुर, कालीमिट्टी होते हुए पुरवा गई। इस मौके पर अशोक कटियार, उत्तम चंद्र लोधी, विजय द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें