फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: साक्षी महाराज बोले- मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण होगा

Sat, 04 Dec 2021 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जब हम सरयू से लाशें निकाल रहे थे, तब नेताजी कह रहे थे कि और कारसेवक मारने पड़ते तो मारते। भाजपा हमेशा निषादों के हित की बात करती है।
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में मंदिर के नवनिर्माण व जीर्णोद्धार को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दिए गए बयान का सांसद साक्षी महाराज ने समर्थन करते हुए कहा कि मथुरा में भी भव्य मंदिर का निर्माण होगा। उधर, सांसद ने निषादराज की प्रतिमा स्थापना पर आयोजित संकल्प सभा में कहा कि अयोध्या में कारसेवा के दौरान कारसेवकों की मौत पर नेता जी ने कहा था कि और कारसेवक मारने पड़ते तो मारते।
विज्ञापन


सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता के मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा के मंदिर के नवनिर्माण व जीर्णोद्धार की जो बात कही है, उसका वह स्वागत करेंगे।

अयोध्या व काशी में निर्माण तो हो रहा, अकेला मथुरा ही रह गया है। मथुरा में भी हिंदू व मुस्लिम भाई आपस में बैठकर हल निकाल लेंगे। इसके बाद भव्य मंदिर का निर्माण होगा। उधर, परियर की सभा में कहा कि अयोध्या में कारसेवा के दौरान जब गोली चलवाई गई थी तो कोठारी बंधुओं की लाशें हमने ही सरयू नदी से निकाली थी।
विज्ञापन


कहा कि जब हम सरयू से लाशें निकाल रहे थे, तब नेताजी कह रहे थे कि और कारसेवक मारने पड़ते तो मारते। भाजपा हमेशा निषादों के हित की बात करती है। उन्होंने जानकी कुंड आश्रम में निषादराज की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें