फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज बोले, ‘देश के अंदर आस्तीन के सांपों के खिलाफ हो एक सर्जिकल स्ट्राइक’

Wed, 02 Nov 2016 01:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
विज्ञापन
‘एक सर्जिकल स्ट्राइक तो देश के बाहर विदेशी सीमा में घुसकर हो चुकी है अब एक सर्जिकल स्ट्राइक और होनी चाहिए जो देश के भीतर बैठे आस्तीन के सापों के खिलाफ हो। उन्नाव अब मेरी भूमि है यहां राहुल आए थे चले गए और अब सीएम भी आएंगे और चले जाएंगे। किसी को यहां से कुछ नहीं मिलेगा।’
विज्ञापन

विपक्षी पार्टियों पर यह तंज सोमवार को उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कसे। अपने गदनखेड़ा स्थित सांसद कार्यालय में वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। सांसद ने आजम खान व ओवैसी के विषय में कहा कि अगर इन लोगों की जांच करा दी जाए तो सपा सांसद के पीए जैसे और भी मामले खुलकर सामने आ सकते हैं। सीएम अखिलेश यादव की विकास रथयात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्नाव अब साक्षी महाराज की धरती है यहां अब किसी की नहीं चलने वाली है। बोले राहुल गांधी आए थे और चले गए लोग उनको भूल गए। अब अखिलेश यादव आएंगे और वह भी चले जाएंगे कहीं कुछ नहीं होने वाला है। सांसद ने जिले में अपनी निधि से किए गए कार्यों के बारे में बताया कि उन्होंने चंद्रिका खेड़ा में गुलाब सिंह लोधी स्मारक, सातन पासी के किले के नवीनीकरण व शहीद कैलाश यादव के स्मारक में बाउंड्रीवाल व गेट के लिए 5-5 लाख रुपये की राशि दी है। सांसद ने बताया कि इसके अलावा पांच करोड़ से जिले के धार्मिक स्थलों, शहीद स्थलों, व विद्युत विहीन गावों में करीब 2000 सोलर लाइटों को लगवाने का काम किया जाएगा। कहा कि इस कार्य के लिए वह अपनी निधि से एक करोड़ रुपये देंगे और केंद्र सरकार से चार करोड़ रुपये सहायता राशि के रूप में मिलेंगे। इस मौके पर शहीद कैलाश यादव के भाई अवधेश यादव व पूर्व विधायक कृपा शंकर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें