फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब खाना खाते समय अचानक हुई बारातियाें पर लाठियाें की बाैछार

Wed, 06 Dec 2017 05:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
डीजे बज रहा है। गाने की धुनाें पर लाेग ठुमके लगा रहे हैं तभी कुछ लाेग अाते हैं अाैर लड़की पक्ष् के लाेगाें से खाना खाने का अाग्रह करते हैं। दाेनाें पक्षाें में खाना खाते खाते क‌िसी बात काे लेकर बहस शुरू हाे जाती है। अचानक से लाठ‌ियाें की बाैछार हाेने लगती है। यह ‌‌‌काेई कहानी नहीं इटवा में एक त‌िलक के दाैरान हुई घटना है।  
विज्ञापन

  औरैया के अछल्दा इलाके के गांव छछूंद में एक तिलक समारोह में लड़का व लड़की पक्ष के लोगों की खाना खाते समय कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। गांव छछूंद में जिला इटावा के थाना लवेदी के गांव नथगवां से प्रकाश चंद्र के पुत्र दशरथ सिंह अपनी लड़की के लिए लगन चढ़ाने के लिए आए थे। तिलक समारोह में सभी कार्यक्रम धूम धाम से हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बाद जब लड़का व लड़की पक्ष के लोग खाने के लिए रात 11 बजे पहुंचे। उसी दौरान लड़की पक्ष से आए उदयवीर निवासी नथगवां थाना लवेदी की लड़के पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और लाठी डंडे चटकने लगे।


दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने राम कुमार, ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार, तथा अजय कुमार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें