फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी महाराज ने किया कटाक्ष, बोले- ’राहुल के हिंदू होने पर है संदेह’

Sat, 08 Oct 2016 11:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जनता के बीच बोलते साक्षी महाराज
विज्ञापन
उन्नाव जिले के भाजपा से सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के हिंदू होने पर आशंका जताते हुए कहा कि उन्हें राहुल गांधी के हिंदू होेने पर भी शंका है। वहीं उन्होंने कपिल सिब्बल को गायों के हत्यारे की संज्ञा दे डाली।
विज्ञापन
  शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वह सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव मक्कापुरवा में उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने राहुल गांधी के मूल में खोट होने की कही बात कही।   साक्षी ने कहा कि राहुल जब हिंदू ही नहीं हैं तो उन्हें हिंदुस्तान और भारतीय सेना से कैसे प्यार हो सकता है। वहीं साक्षी महाराज ने कपिल सिब्ब्ल को गायों का हत्यारा बताते हुए कहा कि सिब्बल के कत्लखाने चलते हैं। साक्षी ने देश के बंटवारे में हुए खून खराबे व सिखों की हत्या के लिए कांग्रेस को ही स्वर्ण मंदिर हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें