फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी ने छोड़े शब्द बाण, कहा- 'आधे-अधूरे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर बेटे ने बाप को किया खुश' 

Sun, 27 Nov 2016 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज
विज्ञापन
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपने शब्दबाणों से सपा पर जबरदस्त प्रहार किया। महाराज बोले मुख्यमंत्री बेटे ने पूर्व मुख्यमंत्री पिता को जन्मदिन से पहले खुश करने के लिए अधूरे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर दिया और खुद ही अपने मुंह मियां मिट्ठूू बन गए।
विज्ञापन


साक्षी इतने पर ही शांत नहीं हुए। कहा, जल्द ही एक सर्जिकल स्ट्राइक होगी, जिसमें हाइवे के किनारे बेनामी संपत्ति का खुलासा होगा। इसमें कइयों की गर्दन फंसेगी। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव सांसद साक्षी महाराज शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव प्रवास पर थे। इसी बीच उन्होंने देश भर के कई नेताओं को अपने निशाने पर लिया।

उन्होंने सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम ने पिता को खुश करने के लिए आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन काम पूरा होने से पहले ही कर दिया। कहा यह सरकार अपने कार्यकाल में एक भी योजना को निरंतर नहीं रख सकी। सभी बीच में ही धड़ाम हो गईं। वहीं सांसद ने जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के पाकिस्तान के पक्ष में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर वह पाकिस्तान के पक्ष धर हैं तो वह वहीं जाकर रहें।
विज्ञापन


साक्षी ने पाकिस्तान की तरह देश के भीतर एक सर्जिकल स्ट्राइक कर आस्तीन के सांपों को कुचलने की भी प्रधानमंत्री मोदी से अपील की। साक्षी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को निशाने पर लेते हुए कहा कि 10 रुपये की नोट के लिए नाचने वाले मोदी को क्या कहेंगे। नोट बंदी पर सांसद ने कहा कि फैसले से सारा देश खुश है।

अंधेरा तो उनके आगे छाया हुआ है जिनका 60 साल तक लूटा हुआ धन कूड़ा हो गया है। साक्षी ने अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी योजनाएं समाज को बेवकूफ  बना रही हैं। जनता सब जानती है।  चाचा-भतीजे जनता को बेवकूफ बनाने को लड़ते रहे। कहा कि लखनऊ से इटावा तक जितनी बेनामी संपत्ति है सब सामने आएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें