फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: घोसी से जीते विधायक सुधाकर सिंह पहुंचे सैफई, नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर किया नमन

Sat, 16 Sep 2023 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सुधाकर सिंह ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
सपा विधायक सुधाकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित सपा विधायक सुधाकर सिंह शनिवार दोपहर सैफई पहुंचे। उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सुधाकर सिंह एसएस मेमोरियल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव से भी मुलाकात की।

विज्ञापन

बता दें कि उत्तर प्रदेश में घोसी का उपचुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में था। मऊ जिले की घोसी सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव था, जिसमें समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। इस सीट पर भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला था। यहां से दारा सिंह चौहान के सपा से बीजेपी में जाने पर ये सीट खाली हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें