इटावा स्थित सैफई चिकित्सा विवि की पैरामेडिकल की लापता छात्रा कंचन की हत्या उसी के दोस्त ने की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि चाकू से हत्या कर आरोपी ने भितौरा नहर में शव फेंक दिया था, अभी तक शव पुलिस को नहीं मिला है।
कंचन पत्नी अनुपम निवासी गांव खड़ेपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी सैफई चिकित्सा विवि के पैरामेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अंतिम वर्ष की छात्रा थी। कॉलेज के हास्टल में रहने वाली कंचन 24 सितंबर को लापता हो गई। दो दिन बाद पति अनुपम ने सैफई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला महाजीत निवासी आनंद पुत्र हाकिम सिंह ने हत्या की है। एएसपी के अनुसार 24 सितंबर को आनंद वैन से कंचन को पैरामेडिकल कॉलेज से आगरा के बाह क्षेत्र के एक मंदिर में ले गया।